Connect with us

देहरादून

शिव का रुद्राभिषेक से हुई राष्ट्रपति के दिन की शुरूआत, एलबीएस अकादमी पहुंचीं

शिव का रुद्राभिषेक से हुई राष्ट्रपति के दिन की शुरूआत, एलबीएस अकादमी पहुंचीं
सीएन, देहरादून।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन सुबह राजभवन स्थित राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक किया। राष्ट्रपति ने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्धाटन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 97 वां आधारिक पाठ्यक्रम में शामिल होनी मसूरी पहुंचीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल भी उनके साथ मसूरी पहुंचे। दूसरी ओर दून विश्वविद्यालय में तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विवि में 669 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगी। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों और शिक्षकों की मदद से किया जाएगा। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राइजिंग नारी शक्ति की थीम पर आयोजित समारोह आज (शुक्रवार को) दोपहर दो बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए विवि की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान 2021 बैच के स्नातक और परास्नातक के 653 और पीएचडी के 16 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति डिग्री प्रदान करेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी बांट दी गई हैं। साथ ही बृहस्पतिवार को कई बार कार्यक्रमों की रिहर्सल भी की गई। दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड की ऐसी महिलाओं से संपर्क करेंगी, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में विषम परिस्थिति होने के बावजूद भी विशेष उपलब्धि प्राप्त की। ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज (शुक्रवार को) लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अकादमी में पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। एलबीएस अकादमी के 97वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करने राष्ट्रपति मसूरी पहुंच रही हैं। सुबह करीब नौ बजे राष्ट्रपति एलबीएस अकादमी के हेलीपैड पोलोग्राउंड में पहुंचेंगीं। अकादमी पहुंचने पर राष्ट्रपति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और शहीद स्मारक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगीं। साथ ही पोलोग्राउंड स्पोर्ट्स फेसिलिटी को राष्ट्र को समर्पित करेंगीं। इसके अलावा पर्वतमाला हिमालयन और नॉर्थ ईस्ट आउटडोर लर्निंग एरिना की आधारशिला सहित कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगीं। इस दौरान राष्ट्रपति अकादमी में पुरस्कार वितरण भी करेंगीं।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING