Connect with us

देहरादून

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है बरसात और बर्फबारी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है बरसात और बर्फबारी
सीएन, देहरादून।
मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में कई कई बहुत हल्की से हल्की वर्षा तथा बर्फबारी होने की संभावना जताई है तथा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के गढ़वाल मंडल के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा जबकि 6 नवंबर को हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी होने की संभावना से मौसम विभाग ने इनकार नहीं किया है। जिसके बाद इस क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING