Connect with us

देहरादून

राज्यपाल से असम रेजीमेंट में कमीशन हुए जेंटलमैन कैडेट्स ने भेंट की

सीएन, नैनीताल/देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से राजभवन में भारतीय सैन्य अकादमी से असम रेजीमेंट में कमीशन हुए जेंटलमैन कैडेट्स से वार्ता की एवं उनका हालचाल जाना। जेंटलमैन कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उन्हें उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी एवं असम रेजीमेंट से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा असम रेजीमेंट एक सर्वश्रेष्ठ रेजीमेंट है। इससे जेंटलमैन कैडेट्स को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जेंटलमैन कैडेट्स से वार्ता के दौरान कहा की परिश्रम करने वालों की कभी हार नही होती। उन्होंने कहा हमें अपने बड़ों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। बड़ों के प्रति सम्मान ही आपके अनुशासन को दर्शाएगा। उन्होंने कहा असम रेजीमेंट ने हमेशा परिश्रम एवं देश के प्रति सच्ची सेवा करना सिखाया है।

                                                                     …….0……..


     

यह भी पढ़ें 👉  बालिकाओं द्वारा असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण विषय में कार्यशाला आयोजित

      राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन देहरादून में ले. ज. अमरदीप सिंह भिंडर, जी.ओ.सी दक्षिण पश्चिमी कमान ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के मध्य सेना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING