Connect with us

नैनीताल

आयुक्त रावत ने चीफ इंजीनियर यूपीसीएल को दिए निर्देश, बिजली कटौती की सूचना में क्षेत्रों का नाम अनिवार्य रूप से दें

सीएन, नैनीताल/हल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊंम ण्डल नैनीताल / सचिव, मा० मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने विद्युत विभाग द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाने वाली बिजली कटौती की सूचनाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य अभियन्ता, उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि०, हल्द्वानी/रूद्रपुर को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि उनके संज्ञान में आया है कि विद्युत विभाग द्वारा प्रायः विद्युत कटौती की सूचनाओं को समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाता है। समाचार पत्रों में जो सूचना प्रकाशित की जाती है, उसमें यह अवगत कराया जाता है कि अमुक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था प्रभावित रहेगी। परन्तु संबंधित फीडर में विद्युत कटौती से प्रभावित रहने वाले क्षेत्रों के नामों का उल्लेख नहीं किया जाता है, फलस्वरूप उपभोक्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस पर कुमाऊं आयुक्त श्री रावत ने निर्देशित किया है कि भविष्य में जिस फीडर में विद्युत कटौती रहने संबंधी समाचार प्रकाशित किया जाय, उसमें फीडर से संबंधित प्रभावित क्षेत्रों के नामों का उल्लेख भी अनिवार्य रूप से किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं को पूर्व में ही संज्ञान रहे कि उनके क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान सिंह रावत के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING