Connect with us

नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल के सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

सीएन, नैनीताल। सेंट जॉन्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चे राधा-कृष्ण के सुंदर रूप में बेहद आकर्षक नजर आए। विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी की विशेष सजावट की गई।राधा रानी और श्रीकृष्ण के वेश में बच्चों को झूले में विराजमान कराकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ झूला झुलाया गया इस दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सेल्फी लेकर इस यादगार पल को कैमरे में कैद किया। नन्हे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने पूरे विद्यालय के वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। शिक्षकों ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और प्रेम, मित्रता व सदाचार के संदेश से अवगत कराया। विद्यालय परिवार ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट, सीनियर कॉर्डिनेटर ज्योति त्रिपाठी, मिडिल कॉर्डिनेटर अनीता बोरा, जूनियर कॉर्डिनेटर आशा जोशी, लता फर्त्याल, रूचि साह, विक्रम सिंह रावत, किरन मेर, पल्लवी जोशी, किरन रतूड़ी, शाहीन, पूजा आर्या, लवी जोशी, तुलसी, पूनम, रेनू एवम समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम के ऑरेंज अलर्ट को लेकर कुमाऊं मंडल के सभी डीएम सतर्क रहें, कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखें : आयुक्त रावत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING