Connect with us

नैनीताल

मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच सुनिश्चित हो : अजय भट्ट

सीएन, हल्द्वानी। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में आज पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से दूरभाष पर वार्ता की। अजय भट्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों, साक्ष्यों और विधिक प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी। श्री भट्ट ने कहा कि हमें देश की न्याय व्यवस्था और जांच एजेंसियों पर पूरा विश्वास है। सत्य तथ्यों के आधार पर सामने आएगा और न्याय सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को दोषी या निर्दोष मानने का निर्णय केवल जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर ही होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडवासियों के हितों, सम्मान और सुरक्षा के प्रति हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर हर स्तर पर उनका पक्ष रखने और सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। श्री भट्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि संबंधित एजेंसियां निष्पक्षता के साथ जांच कर सत्य को सामने लाएंगी।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING