Connect with us

नैनीताल

भाजपा की दीपा दर्मवाल नैनीताल जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर जिपं अध्यक्ष की दौड़ में शामिल

सीएन, हल्द्वानी। बीते चुनावों में हल्द्वानी ब्लॉक की आनसिंह रामड़ी पनियाली सीट से भाजपा नेता प्रमोद टोलिया की धर्म पत्नी बेला टोलिया ने चुनाव जीत कर नैनीताल जिला पंचायत परिषद की कुर्सी काबिज की थी। इस बार भी वह अध्यक्ष की दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन वह भाजपा की ही बागी छवि बोरा से हार गई। बीते चुनावों में देवलचौड़ बंदोबस्ती सीट से भाजपा नेता आनंद सिंह दर्मवाल ने चुनाव जीता और जिला पंचायत परिषद के उपाध्यक्ष बने। इस बार देवलचौड़ बंदोबस्ती से आनंद दर्मवाल की पत्नी व समर्थित प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने नैनीताल जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर नया कीर्तिमान रच दिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी किरन को हराया। दीपा को 9537 मत मिले। यह जिले में सर्वाधिक मतों का किर्तिमान है। पहले से ही उनकी जीत तय मानी जा रही थी, और अब यह बम्पर जीत और शानदार परफॉर्मेंस उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे ले आया है। पार्टी और समर्थकों में जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह है। सभी एक स्वर में भाजपा की ओर से उन्हें अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं है की अध्यक्ष का पद महिला या पुरुष का होगा। कुल मिलाकर इस सीट पर दर्मवाल परिवार का जमीनी दबदबा एक बार फिर साबित हो गया है। मालूम हो कि आनंद दर्मवाल भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। उनके पिता स्व. प्रेम सिंह दर्मवाल चार दशक तक लगातार देवलचौड़ के प्रधान रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING