Connect with us

नैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी भ्रमण पर रहेंगे

सीएन, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद नैनीताल के भ्रमण कार्यक्रम पर सोमवार 13 अक्टूबर, 2025 को पंहुच रहे हैं। अपर जिलाधिकारी नैनीताल ने अवगत कराया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार 13 अक्टूबर 2025 को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर पंहुच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 13 अक्टूबर को अपराह्न 2:55 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 3:45 बजे गौलापार हेलीपैड काठगोदाम नैनीताल पहुंचेंगे। वहॉं से प्रस्थान कर अपराह्न 4:00 बजे सूर्यादेवी बैंक्वेट हॉल खेड़ा चौराहा गौलापार नैनीताल में आयोजित आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प की थीम पर सोशल मीडिया प्रभारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विचार गोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री काठगोदाम गौलापार स्थित सर्किट हाउस पंहुचेंगे। जहॉं अल्प विश्राम के उपरांत मुख्यमंत्री सायं 7:15 बजे कार द्वारा एम बी पी जी कॉलेज हल्द्वानी को प्रस्थान करेंगे जहॉ वह कुमाऊं द्वार महोत्सव-2025 में प्रतिभाग करेंगे। जहॉ से 8:30 बजे सर्किट हाउस को प्रस्थान करेंगे।रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम में करेंगे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING