नैनीताल
सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल ने नये ईओ का स्वागत किया
सीएन, नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा नैनीताल के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा नव आगंतुक अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद, सचिव सोनू सहदेव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र लाल, सफाई नायक अमित सहदेव व संजय भगत, रामसिंह और मनोज पवार, राहुल कुमार, अनिल पहाड़ीया आदि लोग मौजूद थे।