Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी बहुउद्देशीय भवन संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी को समिति गठित होगी : डीएम

सीएन, हल्द्वानी। एशियन विकास बैंक (एडीबी) सहायतित हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित बहुउद्देशीय भवन (प्रशासनिक भवन एवम बस अड्डा), व्यापक गतिशीलता योजना और इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान के संबंध में जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में बैठक हुई। एडीबी के अधिकारियों द्वारा 18 से 20 सितम्बर तक परियोजना के संबंध में हल्द्वानी का निरीक्षण करने के साथ ही योजना के क्रियान्वयन के लिए जानकारी व सुझाव दिए थे इसी संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित भवन के संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी के लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित होगी जिसमें उन सभी विभागों के अधिकारी सदस्य रहेंगे जिनके कार्यालय या विभागीय संपत्तियां उक्त बहुद्देशीय भवन में स्थित होंगी। उसी के अनुसार भवन के संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी विभागवार तय की जाएगी। कॉमन स्पेस वाली सुविधाओं में मुख्यत:इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को  ट्रैफिक पुलिस, पार्किंग व कैंटीन को राजस्व विभाग द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापक गतिशीलता प्लान आगामी 20 साल के  लिए बनाया जा रहा है। प्रस्तावित प्रशासनिक भवन में लगभग 15 विभागों को नए भवनों की सुविधा मिलेगी जिससे बेहतर व सुगमता से जन कार्यों को गति मिलेगी। बैठक में अर्बन एक्सपर्ट दीपांकर दत्ता, डिप्टी टीम लीडर नासिर खान, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह, अर्बन ट्रांसपोर्ट एक्सपर्ट अभिनय प्रसाद, ईई लोनिवि अशोक कुमार चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 3 अप्रैल से फर्स्ट इन फर्स्ट आउट की नीति से बुकिंग की तिथि अनुसार चरणबद्ध एलपीजी गैस वितरण की प्रक्रिया होगी शुरू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING