Connect with us

उत्तराखण्ड

काठगोदाम-नैनीताल हाईवे चौड़ीकरण परियोजना के भूमि अधिग्रहण को टीम ने किया निरीक्षण

सीएन, हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग 87 काठगोदाम-नैनीताल चौड़ीकरण परियोजना के भूमि अधिग्रहण मूल्यांकन कार्य का सत्यापन, अंश निर्धारण आदि के संबंध में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा रविवार को राजस्व एवं राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के क्षेत्र का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि वर्तमान में उक्त महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत भूमि अंश निर्धारण के संबंध में सर्वे का कार्य किया जा रहा है इसके उपरांत प्रतिकर निर्धारण कर उसका वितरण की कार्रवाई की जाएगी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही शीघ्र करने की निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रमोद सुयाल सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग प्रमोद सुयाल,तहसीलदार नैनीताल अक्षय भट्ट सहित राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक, वन विभाग तथा उद्यान विभाग के अधिकारी कर्मचारी कंसलटेंसी कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आवासीय पट्टे की भूमि पर रेस्टोरेंट संचालन, डीएम ने किया पट्टा निरस्त, भूमि सरकारी खाते में जमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING