Connect with us

नैनीताल

डीएम ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए नैनीताल की छह विस में नोडल अधिकारी नामित किये

सीएन, नैनीताल। मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन देहरादून द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय- मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार 24 फरवरी को राज्य की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सम्बंध में वर्चुअल माध्यम से संवाद और सम्बोधन कार्यक्रम आयोजन किया जाना है । इसी क्रम में जिलाधिकारी वंदना सिंह बताया कि जिले की 6 विधानसभाओं में उक्त कार्यक्रम सम्पन्न कराने हेतु उप जिलाधिकारी राहुल शाह को रामनगर, उप जिलाधिकारी रेखा कोहली को कालाढूंगी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को हल्द्वानी, उप जिलाधिकारी पारितोष वर्मा को लालकुआं, उप जिलाधिकारी कैलाश नाथ गोस्वामी को भीमताल, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार को नैनीताल विधानसभा का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी नामित नोडल अधिकारी सम्बंधित विधान सभा के विधायक से सम्पर्क कर दिनांक 24.2.2024 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम हेतु स्थल चिन्हित कर, कार्यस्थल पर भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों को मैदानी क्षेत्रों से 4000 से 5000, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों से 1500 से 2000 की संख्या में) आमंत्रित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने पर मोहर्रम जुलूस के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING