Connect with us

नैनीताल

मंडलायुक्त ने स्वयं खेत में पहुंचकर किया डीसीएस सर्वे, कहा-किसानों को फसल बीमा का लाभ आसानी से मिल सकेगा

सीएन, हल्द्वानी। डिजिटल क्रॉप सर्वे (डी.सी.एस.) का कार्य जनपद में प्रारम्भ हो गया है। आयुक्त कुमाऊँ व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने रामपुर रोड स्थित हरिपुर रतनसिंह ग्राम में किसानों के खेत में पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे किया।  आयुक्त ने कहा कि केन्द्र सरकार  की एक आधुनिक पहल है, इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने भी निर्देश दिये है। आयुक्त ने बताया कि यह मोबाइल आधारित प्रक्रिया है इसमें जियो-फेंसिंग और सैटेलाइट इमेजरी के उपयोग से वास्तविक समय में खेतों में बोई गई फसलों का सटीक डेटा एकत्र किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य पारंपरिक सर्वे को बदलकर डिजिटल माध्यम से फसल का सही आंकलन करना है श्री रावत ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे हो जाने से किसानों की जमीन के बारे में साइंटिफिक डाटा उपलब्ध हो जाएगा और जरूरतमंद किसानों को योजनाओं का उचित लाभ मिल पाएगा. वर्तमान में किस जिले में, किस फसल की, कितने क्षेत्र में खेती की गई है, इस विषय पर विभिन्न स्रोतों के अलग-अलग आंकड़े हैं. डिजिटल क्राप सर्वे योजना में फसलों के रियल टाइम में बोई गई फसलों का कवरेज एरिया का सही आकलन किया जा सकेगा, जिससे फसलों के मार्केटिंग और स्ट्रेटजी मेकिंग में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे समय रहते करने से केन्द्र सरकार द्वारा प्रोत्साहन भी प्रदेश को मिले और कार्य समय रहते पूर्ण हो। उन्होंने बताया इसके लिए कुमायू मंडल में समीक्षा की जा रही है ताकि समय रहते डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूर्ण किया जा सके। आयुक्त ने डीसीएस कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाते हुए सर्वे कार्य पूरी शुद्धता व समयबद्धता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, राजस्व निरीक्षक अरुण देवरानी, उप निरीक्षक अरुण वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के बेलुवाखान, जिरौली, रेकुना, बारगल व प्यूडा सहित 10 स्थानों में 4 जी टावरों की मिली स्वीकृति
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING