नैनीताल
तेल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में सरकार का पुतला दहन
सीएन, भवाली/नैनीताल। पेट्रोलियम पदार्थों और घरेलू रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में मंगलवार को घोड़ाखाल तिराहे पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की आर्थिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव डाला है। उनका कहना था कि घरेलू गैस के दाम बढ़ने से जहां आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है, वहीं होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। खष्टी बिष्ट ने कहा कि आम जनता पहले से ही बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में ईंधन और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल का मूल्य 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचना सरकार की नीतिगत विफलता को दर्शाता है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता के आर्थिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या, खष्टी बिष्ट, सुजान रजवार, डिम्पल ,कुमारी अर्पिता, बीना पांडे, धनी दुमका, शांति तिवारी, सुमन आर्या मोहन आजाद ,शिल्पी, सोरन सैनी, नरेन्द्र, अर्पित कुमार,दीपक चन्द, अफसर अली, नवल कुमार, पिकी, रचना, आदि उपस्थित थे।









































