Connect with us

नैनीताल

कुमाऊं विश्वविद्यालय पर भारत डाक विभाग द्वारा स्मारक लिफ़ाफ़ा जारी

सीएन, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के लिए भारतीय डाक विभाग, भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक योगदान को सम्मानित करते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय पर आधारित एक विशेष स्मारक डाक लिफ़ाफ़ा जारी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजय टम्टा, राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा पर्यटन, भारत सरकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल उत्तराखंड शशी शालिनी, निदेशक इंडिया पोस्ट अनसूया प्रसाद, तथा एरीज के निदेशक डॉ. मनीष नाज़ा विशिष्ट अतिथि द्वरा विशेष स्मारक डाक लिफ़ाफ़ा जारी किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अजय टम्टा, राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा पर्यटन, भारत सरकार ने कहा कि यह स्मारक लिफ़ाफ़ा कुमाऊँ विश्वविद्यालय की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर और समाज के प्रति उसकी सतत सेवाओं का प्रतीक है। यह अवसर विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है और कुमाऊं विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और उसकी निरंतर प्रगति का प्रमाण है।
विश्वविद्यालय से कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस. रावत प्रो. नीता बोरा शर्मा, निदेशक, प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एच.सी.एस. बिष्ट, प्रो. रीतेश साह, कुलसचिव, डॉ. एम.एस. मंदरवाल, वित्त नियंत्रक श्री कमलेश भंडारी आदि द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भारतीय डाक विभाग के प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया गया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING