Connect with us

नैनीताल

मानसून में होने वाली हानि की संभावना को देखते हुए स्थल चिन्हित करने के निर्देश

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कैम्प हल्द्वानी में मानसून सत्र में रकसिया, देवखड़ी एवम कलसिया नाले में जलभराव के कारण होने वाली समस्याओं के समाधान के संबंध में बैठक ली। बैठक लेते हुए डीएम ने एसडीएम, ईई सिंचाई, वन विभाग को संयुक्त रूप से रकसिया, कलसिया नाले, देवखड़ी और नंधौर नदी में इस बार के मानसून में होने वाली हानि की संभावना को देखते हुए स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिससे तात्कालिक तौर पर उपचार कर बचाव किया जा सके। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर सभी स्थलों के सफाई हेतु आकलन तैयार करते हुए तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए। बैठक में नगर निगम, सिंचाई, लोनिवि को अपने क्षेत्र की समस्त नालियों, कल्वर्ट, कौज वे की सफाई करने और समय से झाड़ी कटान के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के रकसिया, कलसिया, देवखड़ी और नंधौर के आबादी स्थल में हर वर्ष मानसून काल में नुकसान को संभावना बनी रहती है। जिनके दीर्घकालीन समधान हेतु प्राक्कलन शासन स्तर पर भेजे गए हैं, वर्तमान में ऐसे कुछ अति आवश्यक प्रभावित स्थलों के लिए चिन्हीकरण कर तात्कालिक उपचार किया जाना आवश्यक है जिससे मानसून सत्र में आबादी को  होने वाले प्रभाव को रोका जा सके। विभाग द्वारा तैयार आकलन के आधार पर एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू कर चिन्हित स्थानों पर मई माह में पूर्ण करने का लक्ष्य विभागों को दिया गया। इन क्षेत्रों में नाला सफाई का कार्य किया जाएगा जिससे पानी बीच से आसानी से प्रवाहित हो तथा कचरे को हटाकर अन्य  मलबे को किनारे किया जायेगा।  इसके साथ ही शहर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को शहर की मुख्य सड़कों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान सड़कों पर खड़ी होने वाली बसों पर प्रभावित करवाई के निर्देश दिए। साथ ही जिन लोगों के द्वारा व्यवसायिक नक्शे में पार्किंग की अनुमति ली गई है उसका प्रयोग पार्किंग के लिए हो इसके क्रॉस चेकिंग करने के निर्देश दिए।  बैठक में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, डीएफओ रामनगर दिगंत नायक, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एस डी एम हल्द्वानी परितोष वर्मा,ईई लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई बी एस नैनवाल, एस डी ओ ममता चंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING