नैनीताल
लोकेश ने बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 94.4 प्रतिशत अंक लेकर में दसवां व इंटर में लक्षिता 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल स्थान प्राप्त किया
सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। संत एंथोनी इंटर कालेज ज्योलीकोट की प्रमुख और सबसे पुरानी शिक्षण संस्था है। इस विद्यालय के छात्र लोकेश बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 94.4/ प्रतिशत अंक प्राप्त कर वरीयता सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है लोकेश के पिता दीप सिंह बिष्ट श्रमिक है और माता कमला बिष्ट गृहणी है। लोकेश ने बिना ट्यूशन के आठ से दस घंटे पढ़ाई कर के सफलता हासिल की है सामाजिक विज्ञान में शतप्रतिशत और हिंदी में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा दिखाई है विद्यालय के इसी कक्षा के होनहार छात्र ऋत्विक साहनी ने भी 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। हाईस्कूल में कुल 42 विद्यार्थीसम्मिलित हुए जिसमें 32 ने प्रथम और 8 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने तो कमाल कर दिया, सम्मिलित 26 विद्यार्थियों में सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। लक्षिता मनराल 85 प्रतिशत और प्रियांशी बोरा ने 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट सहित प्रबंधक सिस्टर मार्सेलिना प्रधानाचार्य सिस्टर सीमा,शोभा, क्लास टीचर आशा अधिकारी ज्योलीकोट, सरियाताल, बेलुवाखान, ज्योली चोपड़ा, और अन्य ग्रामसभाओं के प्रधानों, बीडीसी, जनप्रतिनिधियों ने उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।




































