नैनीताल
मेहरागांव से कांग्रेस प्रत्याशी जिशान्त कुमार की जीत व भवालीगांव सीट पर भाजपा विधायक सरिता के पुत्र की हार पर कई सवाल
सीएन, भीमताल। भीमताल विकास खण्ड के जिला पंचायत मेहरागांव से कांग्रेस प्रत्याशी जिशान्त कुमार व ज्योलीकोट-खुर्पाताल सीट से देवकी बिष्ट की जीत ली है। दोनो ही सीटों पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ रहा है। बता दे कि मेहरागांव सीट से पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा प्रत्याशी अंबा आर्य से सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी जिशान्त कुमार से था। जिसमे जिशान्त ने 1732 मतों से बाजी मार ली है। वही ज्योलीकोट खुर्पाताल सीट से भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ रहा है। यह पर निर्दलीय प्रत्याशी देवकी बिष्ट जीत गई है। भीमताल विकास खण्ड के जंगलियागांव सीट से विपिन जंतवाल ने जीत हासिल की है। विपिन ने भाजपा प्रत्याशी अनिल चनौतिया को पराजित किया। वहीं भवालीगांव सीट पर भाजपा विधायक सरिता आर्य के पुत्र रोहित आर्य चुनाव हार गये हैं। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा, नैनीताल की विधायक सरिता आर्य व बेला टोलिया की हार ने कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत को जनता ने नकारने के संकेत तो नही दिये हैं। महरागांव सीट पर इस बार खास यह रहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीशांत कुमार सिंटो के पक्ष में युवाओं की भीड़ देखी गई। युवाओं ने भाजपा से मुंह मोड़ा तो भाजपा वहां हार गई। इस सेमीफाइनल के बाद भाजपा को 2027 के विधानसभा सभा चुनावों के लिए सोचने को मजबूर किया है।
