Connect with us

नैनीताल

श्री राम सेवक सभा नैनीताल के 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सोमवार को प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये

सीएन, नैनीताल। नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा मल्लीताल के 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया के दौरान तीन वर्षीय निर्वाचन 2022–2025 के लिए आज सोमवार को प्रत्याशियों द्वारा नामांकन करवाए गए। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण कुमार साह, पर्यवेक्षक हरीश सिंह राणा एवं पर्यवेक्षक डॉ. ललित तिवारी की उपस्थिति में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।नामांकन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन प्रत्याशी के रूप में कैलाश जोशी, ललित मोहन साह, राजेंद्र बजेठा, मनोज साह, विमल चौधरी, जगदीश बवाड़ी, चंद्रप्रकाश शाह, राजेंद्र लाल शाह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अशोक साह, किशन सिंह नेगी, भीम सिंह कार्की, आलोक चौधरी, विमल कुमार साह, मनोज जोशी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के लिए मंगलवार 1 नवंबर को भी 11 बजे से 2 बजे तक व्यक्तिगत रूप से प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किए जा सकते हैं। 2 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 3 नवंबर को नामांकन वापसी का समय निर्धारित किया गया है। 6 नवंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी एवं उसी दिन विजयी प्रत्याशियों की घोषणा भी की जाएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING