Connect with us

नैनीताल

एसडीआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन कर एनसीसी कैडेटों को गुर सिखाये

सीएन, घोड़ाखाल/नैनीताल। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चल रहे 79 यूके बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिविर की गतिविधियां कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता के कुशल निर्देशन में संपन्न हुईं। दैनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कैडेटों को ड्रिल एवं फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही एसडीआरएफ की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन कर कैडेटों को आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों एवं राहत-बचाव तकनीकों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त कैडेटों को आधुनिक युग में ड्रोन तकनीक के बढ़ते महत्व के बारे में जानकारी दी गई। पीआई स्टाफ द्वारा ड्रोन के विभिन्न उपयोगों, विशेषताओं तथा संचालन की मूलभूत विधियों से कैडेटों को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को ड्रोन उड़ाने की प्रारंभिक तकनीकों का भी व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया। शिविर के विशेष सत्र में सुश्री मेघा जोशी, काउंसलर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने “जेंडर सेंसिटाइजेशन” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कैडेटों को लैंगिक समानता, पारस्परिक सम्मान, संवेदनशीलता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक विकसित एवं समतामूलक समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कैडेटों से समाज में सकारात्मक सोच एवं सम्मानजनक व्यवहार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे तथा अपने विचार साझा किए। शिविर के माध्यम से कैडेटों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा सामाजिक जागरूकता को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता, एडम अफसर लेफ्टिनेंट बी.आर. खंडका, सूबेदार मेजर चंचल सिंह, सूबेदार प्रदीप रोका सहित पीआई स्टाफ एवं सिविल स्टाफ उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन में उठी एक शिकायत से बदली स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था, पूरे उत्तराखंड में पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING