Connect with us

नैनीताल

थापला-जलालगांव में वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने सुनी जनसमस्याएं, भूस्खलन प्रभावित रास्तों को दुरुस्त करने का दिया भरोसा 

सीएन, जलाल गांव/थापला। नैनीताल के नजदीकी ग्रामीण क्षेत्रों जलाल गांव, थापला और मंगोली में भारी बरसात और भूस्खलन से प्रभावित ग्रामीणों की सुध लेने वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने थापला, जलालगांव और मंगोली क्षेत्र में ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बरसात के कारण पैदा हुईं गंभीर समस्याओं को उनके सामने रखा। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि शुरुआती बारिश में ही क्षेत्र के रास्ते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। भूस्खलन के कारण लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों और रोजगार के लिए जान जोखिम में डालकर बेहद दुर्गम रास्तों से आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि जल्द सुध नहीं ली गई, तो आने वाले दिनों में हालात और ज्यादा बदत्तर हो सकते हैं।ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद भाजपा नेता हेम आर्य ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा के लिए पूरी तरह तत्पर है। बरसात के मौसम में आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। इसके बाद हेम आर्य ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की सबसे प्रमुख मांग—100 मीटर ग्रामीण लिंक रोड के निर्माण को लेकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से वार्ता की है। इस जनसमस्या और सड़क निर्माण की मांग को वे जल्द से जल्द शासन स्तर पर पहुंचाएंगे ताकि बजट स्वीकृत कराकर ग्रामीणों की इस समस्या का स्थाई समाधान किया जा सके। इस दौरान स्थानीय विधायक भाजपा सरिता आर्या को लेकर ग्रामीणों में भारी गुस्सा दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि 5 सालों में विधायक ने कभी क्षेत्र में आकर ग्रामीणों की सुध नहीं ली और ना ही क्षेत्र के विकास के लिए कोई कार्य किये। हेम आर्य ने ग्रामीणों को शांत कर उन्हें आश्वस्त किया कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निरन्तर जनहित के लिए कार्य कर रही है और‌ आगे भी‌ करती रहेगी। इस अवसर पर सीआरपी अनिता, ग्राम्य विकास विभाग यामिनी के अलावा ग्राम प्रधान खुशाल सिंह, श्याम सिंह, मोहन सिंह, गोपाल सिंह, हेमा देवी, दीपा देवी, नरेंद्र सिंह समेत भारी  संख्या में समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः रोक, डीएम ने जारी किए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING