Connect with us

नैनीताल

79 यूके एनसीसी बटालियन द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सातवें दिन उत्साहपूर्वक संपन्न

सीएन, घोड़ाखाल/नैनीताल। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 79 यूके एनसीसी बटालियन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन विभिन्न सैन्य, साहसिक एवं खेल गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। शिविर का संचालन कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता के नेतृत्व में किया जा रहा है। दिन की शुरुआत पीटी एवं ड्रिल प्रशिक्षण के साथ हुई। इसके उपरांत कैडेटों को हथियारों के साथ ड्रिल तथा .315 राइफल से फायरिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही एनडीआरएफ विशेषज्ञों द्वारा आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। माउंटेन इक्विपमेंट की उपयोगिता एवं पर्वतीय क्षेत्रों में उनके सुरक्षित प्रयोग के संबंध में भी कैडेटों को प्रशिक्षित किया गया। शिविर में पीआई स्टाफ द्वारा आधुनिक तकनीक के अंतर्गत ड्रोन संचालन एवं उसके विभिन्न उपयोगों की जानकारी देते हुए कैडेटों को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस प्रशिक्षण ने कैडेटों में तकनीकी ज्ञान एवं नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाने का कार्य किया। कैडेटों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता के मार्गदर्शन में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर, रानीखेत से पधारे मुख्य अतिथि सूबेदार दलवीर पौड़ी, बॉक्सिंग कोच, ने कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क की भावना को भी विकसित करते हैं। उन्होंने कैडेटों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए खेल भावना को अपनाने का संदेश दिया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING