Connect with us

नैनीताल

बेतालघाट महोत्सव 2026 का समापन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया

सीएन, बेतालघाट/नैनीताल। मुख्यालय नैनीताल के नजदीकी क्षेत्र बेतालघाट में आज बेतालघाट महोत्सव 2026 का समापन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 1 जून से चल रहे बेतालघाट महोत्सव 2026 का देर रात वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री हेम आर्य और कार्यक्रम के संरक्षक श्री राहुल अरोड़ा की मौजूदगी में मशहूर गायक श्री इंद्र आर्य के गानों के साथ शानदार समापन समारोह हुआ। इससे पहले समापन समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री हेम आर्य द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संरक्षक श्री राहुल अरोड़ा द्वारा मुख्य अतिथि का शानदार स्वागत किया गया। हेम आर्य की मौजूदगी से क्षेत्रवासियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान हेम आर्य ने शानदार कार्यक्रम आयोजन को लेकर कमेटी से बातचीत की और कमेटी के साथ- साथ समस्त क्षेत्रवासियों की तारीफ की। कार्यक्रम शानदार और भव्य रहा। हेम आर्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र में उत्साह भर देते हैं और संगठित कार्य हमें एकता की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान गायक इंद्र आर्य के गानों में क्षेत्रवासी झूमते हुए नजर आये। गायक इन्द्र आर्य के गानों ने कार्यक्रम को संगीतमय बनाया। कार्यक्रम में यू० सी० सीजवाली, पुष्कर सिंह जलाल, पूरन सिंह जलाल, गोधन सिंह, गणेश सिंह बोहरा, टीका सिंह, लोकेश सिंह, मोहन सिंह, कुंदन सिंह, आनंद सिंह आदि सहित सभी गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पंत की जयंती 10 सितंबर को नैनीताल जिले में भव्य रूप से मनाई जाएगी, एडीएम असवाल की अध्यक्षता में तैयारी बैठक संपन्न
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING