Connect with us

नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में प्रसिद्ध नाटक को जन्मया नहीं का मंचन शैले हाल 8 जून को होगा आयोजित

सीएन, नैनीताल। संगीत नाटक अकादमी द्वारा देश भर के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की संस्थाओं के द्वारा संगीत नाटक अकादमी अवॉरडीज थिएटर फेस्टिवल के तहत अलग-अलग स्थानों पर नाटकों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। जिसको लेकर शारदा संघ में प्रेस वार्ता कि गई, प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे में बताया गया।  राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नैनीताल के रंगकर्मी एवं युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम को सम्मानित किए जाने पर उनके द्वारा अभिनीत प्रसिद्ध नाटक को जन्मया नहीं का मंचन शैले हाल नैनीताल में आगामी 8 जून को आयोजित किया जा रहा है। प्रसिद्ध नाटककार असगर वजाहत द्वारा लिखित नाटक ओ जन्मया नई का  निर्देशन ज़हूर आलम द्वारा एवं स्क्रिप्ट संपादन प्रदीप पांडे द्वारा किया गया है। नाटक का मूल संगीत बांग्लादेश के सानी जुबेर द्वारा दिया गया है, जबकि प्रस्तुति संगीत निर्देशन नैनीताल के संगीतकार नवीन बेगाना हैं। भारत पाकिस्तान के विभाजन की विभीषिका के दर्द को इस नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है, जिसमें तमाम दहशत गर्दी के बीच मानवीय संवेदनाओं को बड़ी खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया गया है। नाटक में मुख्य भूमिका के रूप में रतन लाल जोहरी की माँ की शशक्त भूमिका ज़हूर आलम द्वारा निभाई गयी है. साथ ही मुख्य भूमिकाओं में मिथिलेश पाण्डे, मदन मेहरा, मनोज कुमार सहित अदिति खुराना, डॉ मोहित सनवाल, हर्षिता गुसाई, कौशल साह, डॉ हिमांशु पाण्डे, पवन कुमार, नीरज डालाकोटी, दीपक बोरा, हर्ष यादव द्वारा सराहनीय योगदान दिया जा रहा है।  नाटक में प्रकाश व्यस्था अनिल कुमार तथा वित्त एवं निर्माण नियंत्रक के रूप में भास्कर बिष्ट एवं रफत आलम द्वारा योगदान दिया जा रहा है. इस प्रस्तुति में संगीत नाटक अकादमी की प्रतिनिधि के तौर पर उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका पद्म श्री डॉ.बसंती बिष्ट सहित विशिष्ट अतिथियो के रूप में कुमाऊँविश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत सहित पद्म श्री अनूप साह, समाज सेवी आलोक साह, गीता साह केपी साह समेत अन्य लोग मौजूद रहेंगे ।  प्रस्तुति को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से राजीव लोचन साह, डी के शर्मा, शारदा संघ के प्रो डी एस बिष्ट, चंद्र लाल साह, आदि द्वारा योगदान दिया जा रहा हैं। इस दौरान प्रेस वार्ता में भास्कर बिष्ट, नवीन बेगाना, मिथिलेश पांडे, हिमांशु पांडे, कौशल साह जगाती, अदिति खुराना मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पर्यटक नैनीताल आने से पहले होटल व पार्किंग की कर लें एडवांस बुकिंग, वरना झेलनी पड़ेगी मुसीबत और नैनीताल प्रवेश में रहेगा प्रतिबंध
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING