Connect with us

नैनीताल

ईमानदार अधिकारी के तौर पर चर्चित डीएम रयाल की नियुक्ति से नैनीताल जिले के प्रशासनिक हल्के में हर्ष

सीएन, नैनीताल। 2011 बैच के आइएएस ललित मोहन रयाल नैनीताल के नए जिलाधिकारी नियुक्त हुए हैं। वह सम्भवतः सोमवार. को अपना पदभार ग्रहण कर सकते हैं। राज्य में ईमानदार अधिकारी के तौर पर चर्चित रयाल की नियुक्ति से जिले के प्रशासनिक हल्के में हर्ष व्याप्त है। रयाल वर्तमान में अपर सचिव मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के मुख्य स्टाफ अफसर व अपर सचिव कार्मिक पद पर तैनात हैं।
उत्तराखंड में पीसीएस पहले बैच के टॉपर रयाल प्रसिद्ध साहित्यकार भी हैं। उन्होंने प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों के अलावा अन्य किताबें भी लिखी हैं। उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने को प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि जिले में विकास की रफ्तार तेज की जाएगी। कृषि सहित ग्रामीण ढांचागत सुविधाओं का तेज गति से विकास किया जाएगा। मालूम हो कि रयाल नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी के पद के अलावा कुमाऊं में अन्य पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। सीडीओ रहते हुए उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंच कर उनकी आर्थिकी बढ़ने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य भी किये।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING