Connect with us

नैनीताल

रेशम की राखियों से आत्मनिर्भरता की नई डोर बुन रहीं महिलाएं

सीएन, हल्द्वानी। रक्षाबंधन पर्व को विशेष बनाने के लिए ‘रेशम नई पहल’ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पारंपरिक कला और रचनात्मकता का सुंदर संगम प्रस्तुत कर रही हैं। समूह से जुड़ी कविता ऐरी, किरण जोशी, स्मृति आर्या और अन्नू राणा अपने हाथों से आकर्षक रेशम की राखियां तैयार कर रही हैं। इन हस्तनिर्मित राखियों में केवल रंग और सुंदरता ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प भी झलकता है। प्रत्येक राखी को बड़े धैर्य और बारीकी से तैयार किया जाता है, जिससे यह भाई-बहन के स्नेह के साथ स्थानीय हस्तशिल्प को भी सम्मान देती है। समूह की महिलाओं का उद्देश्य लोगों को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ना और स्थानीय उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उनका कहना है कि यदि लोग स्थानीय स्तर पर बनी हस्तनिर्मित राखियां खरीदेंगे, तो इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा, उनकी आजीविका मजबूत होगी और उत्तराखंड की पारंपरिक कला को भी नई पहचान मिलेगी। इस रक्षाबंधन सभी से अपील है कि मशीन से बनी राखियों के बजाय स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार की गई रेशम की हस्तनिर्मित राखियों को अपनाएं और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की इस पहल को अपना सहयोग दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज नैनीताल सहित उत्तराखंड के कई जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश से कई मार्ग बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING