उधम सिंह नगर
बीजेपी नेता एवं ग्राम प्रहरी के साथ मारपीट के आरोप में खटीमा वन रेंज के रेंजर समेत तीन वन कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सीएन, खटीमा। बीजेपी नेता एवं ग्राम प्रहरी के साथ मारपीट के आरोप में खटीमा वन रेंज के रेंजर समेत तीन वन कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में कार्रवाई न होने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विपिन राणा, जो बीजेपी अनुसूचित जनजाति चकरपुर मंडल के अध्यक्ष और ग्राम प्रहरी भी हैं, ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन शुरुआती स्तर पर कार्रवाई न होने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। इसी को लेकर बीजेपी चकरपुर मंडल अध्यक्ष विक्रम भाट के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए घेराव किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाल को ज्ञापन भी सौंपा। पीड़ित विपिन राणा ने बताया कि उन्हें एक वन बीट अधिकारी ने वन चौकी बुलाया, जहां बिना किसी बातचीत के उनके साथ मारपीट की गई और फिर जंगल में ले जाकर भी पिटाई की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और एक वीडियो भी बनवाया गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने खटीमा वन रेंज के रेंजर हरेंद्र बिष्ट, वन बीट अधिकारी गंगा राम (गोसीकुआ) और सुंदर सिंह (चकरपुर) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर मारपीट, गाली-गलौज, आपराधिक षड्यंत्र और धमकी देने के आरोप हैं। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि मामले की जांच उप निरीक्षक भुवन गहतोड़ी को सौंपी गई है और जांच प्रक्रिया जारी










































