Connect with us

उधम सिंह नगर

पत्रकार प्रेस परिषद की खटीमा इकाई का गठन, अशोक सरकार अध्यक्ष, गुड्डू खान बने महासचिव

पत्रकार प्रेस परिषद की खटीमा इकाई का गठन, अशोक सरकार अध्यक्ष, गुड्डू खान बने महासचिव
सीएन, खटीमा। पत्रकार प्रेस परिषद के कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी की मौजूदगी में खटीमा के पत्रकारों की आयोजित बैठक में परिषद की खटीमा इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से खटीमा इकाई के लिए अशोक सरकार को अध्यक्ष, दीपक यादव को उपाध्यक्ष, गुड्डू खान महासचिव, सुंदर बहादुर सचिव, ईश्वर सिंह कोषाध्यक्ष, सलीम कुरैशी संगठन मंत्री, आमिर सिददीकी प्रचार मंत्री, माया शंकर प्रचार मंत्री, आमिर अंसारी प्रचार मंत्री, गणेश पुजारा मीडिया प्रभारी, टोनी वर्मा सह मीडिया प्रभारी, शकील, हेमंत कुमार, विजय कुमार और अमित कुमार कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। जबकि अनुज शर्मा और भरत सिंह को मण्डल कार्यकारिणी के लिए नामित किया गया। इस अवसर पर कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी ने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद देश के चौबीस राज्यों में पत्रकार हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कुमांऊ में संगठन को मजबूती से खड़ा किया जायेगा। जल्द ही पूरे कुमांऊ में जिला एवं नगर इकाईयाें का गठन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि परिषद पत्रकारों के हितों की आवाज मजबूती से उठायेगी। किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों से पत्रकारों की समस्याओं को लेकर एकजुट होने का आहवान भी किया।

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING