Connect with us

उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री ने खेत में पावर वीडर लगाकर की मंडुवे की बुवाई

सीएन, उत्तरकाशी। उत्तरकाशी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह ग्राम सिरोर, नेताला पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने खेतों की पावर वीडर से जुताई की आवर मंडुवा की बुवाई की। उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाले श्रीअन्न उत्पादों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही सर्वश्रेष्ठ राज्य का सपना होगा पूरा होगा। उत्तरकाशी जिले के दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी ग्राम वासियों से जानकारी ली।मुख्यमंत्री  ने  लोगों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी लेते हुए आधुनिक उपकरणों को किसानों को ज्यादा से ज्यादा वितरित किए जाने की बात कही। उन्होंने खेतों में जीवामृत खाद, बीजामृत खाद का भी छिड़काव किया। साथ ही जीवामृत खाद, बीजामृत खाद के इस्तेमाल को खेतो में ज्यादा से ज्यादा बढ़ाए जाने की बात कही।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर गांव में फलदार पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि बंजर भूमि में हम अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने चहिए। उन्होंने कहा प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों से मिलकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक मिलता है। भ्रमण के दौरान विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी भी साथ रहे।

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING