Connect with us

शिक्षा

पुस्तकें ज्ञान के साथ शोध के लिए करती है प्रेरित: प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट

पुस्तकें ज्ञान के साथ शोध के लिए करती है प्रेरित: प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट
सीएन, नैनीताल।
मॉडर्न ट्रेंड्स इन मेडिशियनल एंड एरोमेटिक प्लांट्स पुस्तक का विमोचन कुलपति एसएसजे विश्वविद्यालय प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर प्रो. बिष्ट ने कहा की पुस्तकें ज्ञान के साथ शोध हेतु प्रेरित करती है। पुस्तकें जीवन का आधार है तथा जीवन के सच्चे दोस्त है। मॉडर्न ट्रेंड इन मेडिसिनल एंड एरोमेटिक प्लांट्स को डीएसबी परिसर के रसायन विभाग के प्रो. गीता तिवारी, डॉक्टर पैनी जोशी तथा वनस्पति विभाग के प्रो. ललित मोहन तिवारी द्वारा संपादित किया गया है। पुस्तक में 16 शोध पत्र समाहित है, जिसमें केमिकल कंपोजिशन, हिमालयन मेडिसिनल प्लांट्स उनकी एक्टिविटी तथा उपयोग एंटीऑक्सीडेंट, एंटी क्रोबियल, एंथेलमिंटिक एक्टिविटी,फार्माकोलॉजिकल, बायोलॉजिकल गुणों को शामिल किया गया है। पुस्तक का आमुख जीबीपी यूएटी पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान एफएनए द्वारा लिखा गया है। पुस्तक में 287 पेज है तथा इंदु बुक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड न्यू दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया है तथा दाम 4995 रुपया है। इस अवसर पर प्रो. ललित तिवारी, डॉक्टर पैनी जोशी, प्रो. नीलू लोधियाल, प्रो. सुषमा टम्टा, डॉक्टर विजय कुमार, प्रो. हरीश बिष्ट, डॉक्टर उमंग सैनी, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर नवीन पांडे, डॉक्टर हिमांशु जोशी, डॉक्टर दीपिका पंत आदि उपस्थित रहे।

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING