Connect with us

शिक्षा

सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, पहले नंबर रहा जेएनवी

सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, पहले नंबर रहा जेएनवी
सीएन, नईदिल्ली।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे शुक्रवार (12 मई) को जारी कर दिए। पहले नंबर पर जवाहर नवोदय स्कूल है जहां के 97.51 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए है। स्टूडेंट्स results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बोर्ड के रिजल्ट घोषित होने के बाद सीबीएसई बोर्ड के 12वीं छात्रों को अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार था। इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने वाले कुछ छात्रों का प्रतिशत 87.33 है। परीक्षा देने वाले कुल छात्रों की बात करें तो 12वीं के 16,96,770 स्टूडेंट्स ने इस साल बोर्ड एग्जाम दिए थे। वहीं, इस बार भी 12वीं बोर्ड एग्जाम में लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कियों ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है। 98.68 प्रतिशत पास लड़कियां पास हुई है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 84.67 रहा है।

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING