Connect with us

शिक्षा

उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में छात्रों को दिए जाएंगे डिजिटल आई कार्ड

सीएन, देहरादून। भारत देश कितना डिजिटल हो गया है यह तो आप भली-भांति जानते हैं। लेकिन उत्तराखंड राज्य भी डिजिटलाइजेशन के इस युग में पीछे नहीं रहा। जी हां, खबर सामने आ रही है कि इस वर्ष उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में छात्रों को डिजिटल आई कार्ड दिए जाएंगे। इस आई कार्ड में क्यूआर कोड के साथ छात्र का ब्योरा दर्ज होगा। इससे क्यूआर कोड को स्कैन कर छात्र की पूरी जानकारी आसानी में मिल जाएगी और छात्र के पास भी उसका रिकार्ड सुरक्षित रहेगा। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष समर्थ पोर्टल के जरिए हो रहे ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के साथ ये कार्ड भी तैयार होंगे। राज्य का समर्थ प्रवेश पोर्टल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में उच्च शिक्षा की बेस्ट प्रेक्टिसेज में शामिल किया गया है। बता दे राज्य में विश्वविद्यालय और कॉलेजों में इस वर्ष ऑनलाइन माध्यम से एडमिशन किए जा रहे हैं। 31 मई से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 4 जून के दोपहर तक 6 हजार 980 से अधिक आवेदन रजिस्टर्ड हो चुके हैं। साथ ही उच्च शिक्षा सचिव का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से जहां एडमिशन प्रक्रिया सरल पारदर्शी और हुई है, वही साथ ही साथ यह किफायती भी हो गई है। दरअसल पहले छात्रों को अलग-अलग कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस के तहत 1 हजार रूपये से ज्यादा खर्च करने पड़ते थे। वहीं अब छात्र महज 50 रूपये में तीन विश्वविद्यालय के 10 कॉलेजों के लिए विकल्प भर सकते हैं।

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING