Connect with us

शिक्षा

कैसे सुधरे शिक्षा : पर्वतीय जिलों के विद्यालयों में शिक्षकों के 10,946 पद खाली

कैसे सुधरे शिक्षा : पर्वतीय जिलों के विद्यालयों में शिक्षकों के 10,946 पद खाली
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में स्थित सरकारी विद्यालयों में स्थायी शिक्षकों के 10,946 पद खाली हैं जिसमें 6,632 पद माध्यमिक और 4,314 बेसिक शिक्षा के हैं। दरअसल उत्तराखंड विधानसभा में प्रश्नकाल में विधायक संजय डोभाल के सवाल पर यह जानकारी सामने आई है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि पर्वतीय जिलों में प्रवक्ताओं के 4,253 और सहायक अध्यापक एलटी के 2,379 पद खाली हैं। वहीं इन खाली पदों के विपरीत प्रवक्ता पद पर 2,594 और सहायक अध्यापक एलटी के पद पर 1ए123 अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं। बेसिक शिक्षा में 516 प्राथमिक विद्यालयों और 45 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक नहीं हैं। बताते चलें कि उत्तराखंड में पारदर्शी तबादलों के लिए लाए गए तबादला एक्ट बनने के बाद भी शिक्षकों के पहाड़ न चढ़ने और राज्य लोक सेवा एवं अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से भर्ती में देरी इसकी वजह बताई जा रही है।

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING