Connect with us

शिक्षा

40 से अधिक रिक्त पदों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था तोड़ रही है दम : यधपाल

40 से अधिक रिक्त पदों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था तोड़ रही है दम : यधपाल
सीएन, नैनीताल।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य की विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था की प्रशासनिक दुर्दशा पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा कि वर्तमान उत्तराखंड के 13 जिलों में से अधिकांश जिलों में मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अथवा प्राथमिक के महत्वपूर्ण पदों में से कोई न कोई खाली है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को प्रेषित अपने पत्र में लिखा कि नैनीताल, देहरादून, उधमसिंहनगर और बागेश्वर, चमोली, अल्मोड़ा आदि जिलों में इन तीन महत्वपूर्ण पदों में से कोई न कोई पद खाली है। रुद्रप्रयाग जिले में तो ये तीनों महत्वपूर्ण पद रिक्त चल रहे हैं। उन्होंने लिखा कि राज्य में खंड शिक्षा अधिकारियों के 40 से अधिक पद रिक्त हैं। नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि काफी समय से जिले से लेकर ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के इतने अधिक पदों के खाली होने के कारण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था दम तोड़ रही है। उत्तराखंड में जहां एक और शासन नई शिक्षा निति की बातें कर रहा है वहीं जिलो में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित तमाम अधिकारियों का टोटा है। इसके बावजूद भी इन पदों को भरने के लिए लंबे समय से कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। जिसका सीधा असर कहीं न कहीं जिलो के सरकारी स्कूलों से विद्या प्राप्त करने वाले छात्रों पर पड़ रहा है। यशपाल आर्य ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लाने हेतु मुख्यमंत्री से अतिशीघ्र माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा विभाग में अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने का अनुरोध किया है।।

More in शिक्षा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING