Connect with us

पर्यावरण

भाजपा की कंगना रनौत व कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

भाजपा की कंगना रनौत व कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज
सीएन, मंडी।
हिमाचल प्रदेश की मंडी हाई प्रोफाइल सीट पर 1 जून को लोकसभा चुनाव के आखिरी फेज में वोटिंग होगी। यहां वोटिंग होने में महज हफ्ते भर का समय बचा है। मतदान की तारीख नजदीक आते.आते यहां बयानबाजी तेज हो गई है। अभिनेत्री से नेत्री बनीं भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच आरोप.प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। इस बीच कंगना एक बार फिर विक्रमादित्य पर बरस पड़ीं। कंगना ने विक्रमादित्य को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग मंडी की बेटियों के भाव पूछ रहे हैं। इन्होंने मंडी की बेटियों को अपवित्र कहा। मैं मंदिर गई तो इन्होंने कहा कि 4 जून के बाद मंदिरों को धोकर पवित्र किया जाएगा। लेकिन अब हम मंडी की बेटियों का अपमान नहीं सहेंगे। मैं कहती हूं कि पहाड़ी लड़कियां काफी मजबूत होती हैं। मैंने उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम का सिंहासन हिला दिया था। तुम्हारी तो औकात ही क्या है, पहाड़ी थप्पड़ पड़ा तो तुम सब्जी मंडी में सब्जियों के भाव भूल जाओगे। कंगना ने कहा कि इनका परिवार सालों तक कुर्सी से चिपका रहा। इन लोगों के पास सत्ता रही है लेकिन फिर भी इनकी भूख खत्म नहीं हुई है। ये सत्ता की भूख इन्हें ले डूबेगी। लोगों का पैसा खाने के लिए ये लोग सत्ता चाहते हैं। मैं पद्मश्री हूं। फिल्में बनाती हूं, लेकिन विक्रमादित्य किसी काम के नहीं हैं। वह केवल मां-बाप के नाम पर वोट बैंक खाते हैं। इनसे ज्यादा भ्रष्टाचारी कोई नहीं है। कंगना रनौत पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला मंडी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य से सीधा है। इस सीट पर एक जून को वोटिंग होगी। विक्रमादित्य सिंह हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। उनकी मां प्रतिभा सिंह मंडी से सांसद हैं। लेकिन इस बार कांग्रेस विक्रमादित्य को उम्मीदवार बनाया है। 2019 में उनकी शादी राजस्थान अमेट राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से हुई थी। वह उनसे 7 साल छोटी हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर गोमांस खाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि हिमाचल देवी.देवताओं का पवित्र स्थल है। देवभूमि है। यहां पर गोमांस खाने वाले चुनाव लड़े यह यहां की संस्कृति के लिए चिंता का विषय है। बाद में कंगना ने पलटवार करते हुए कहा था कि वह गोमांस नहीं खाती है। बिना सिर पैर के अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। मैं एक प्राउड हिंदू हूं। 

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING