Connect with us

नैनीताल

जमरानी कैंट योजना से क्षेत्र का विकास व रोजगारपरक कार्यों को मिलेगी गति : डा. बिष्ट

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। जमरानी कैंट प्लान के अंतर्गत नैनीताल वन प्रभाग के अन्तर्गत मनोरा वन रेंज द्वारा रामलीला मैदान में वनाग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम, जल संरक्षण, फलदार पौध वितरण और चारा किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे, विशिष्ट अतिथि उप प्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा द्वारा शुभारभ किया गया। कार्यक्रम में स्वागत संबोधन में मुकुल शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जमरानी कैंट क्षेत्र को विकसित करने, जल संरक्षण, वनाग्नि से बचाव के बारे में बारीकियां बताई और सभी जनप्रतिनिधियों से अपेक्षित सहयोग की आशा जताया। अगले क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता विभु कृष्ण ने जन प्रतिनिधियों को उत्प्रेरक कहानियों और गतिविधियों से क्षमता विकास के साथ क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह के साथ मिलकर वन क्षेत्र की वनाग्नि से सुरक्षा, और आजीविका के श्रोत के बारे में जानकारी दी। हल्द्वानी से आए पर्यावरणविद, नवीन जोशी ने जल संरक्षण और वनाग्नि से होने वाले नुकसान के बारे में प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में वन विभाग की फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल राजकुमार ने सभी को वनाग्नि से बचाव हेतु योगदान देने और आने वाले ग्रीष्म काल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए तैयारी करने को कहा। ताकि हम उनको सुंदर, पर्यावरणीय संतुलन से पूर्ण वन पंचायत और यहां की खूबसूरत वादियों से स्वागत कर सके। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ग्राम प्रधान शशि चनियाल, रजनी रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अपने अपने गांव से पूर्ण सहयोग और कार्य हेतु उत्सुकता जाहिर की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भीमताल हरीश बिष्ट ने वन विभाग नैनीताल के कार्यों की प्रशंसा की और आशा जताई की जमरानी कैंट योजना क्षेत्र के विकास और यहां की स्थानीय जनता के वन विभाग के साथ रोजगार परक कार्यों को और बढ़ावा देगी। और पिरुल से रोजगार, ठीठे से सजावटी सामान, ईको टूरिज्म, पक्षी अवलोकन जैसे कई कार्यो में वृद्धि होगी। सभी सम्मानित अतिथियों ने अमरूद, नीबू, माल्टा, संतरा , अखरोड जैसे फलदार पौधों का वितरण किया। कार्यक्रम में वन विभाग से आनंद लाल, प्रकाश आर्या, चंद्र शेखर, अमित कुमार, धर्मेंद्र रावत, रानी कोटलिया आदि मौजूद रहे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING