Connect with us

पर्यावरण

संत निरंकारी मिशन के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण दिवस पर नैनीताल में चलाया सफाई अभियान

संत निरंकारी मिशन के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण दिवस पर नैनीताल में चलाया सफाई अभियान
सीएन, नैनीताल:
पर्यावरण दिवस पर बुधवार को सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आदेशानुसार संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त राष्ट्र की थीम बीट प्लास्टिक पोल्युशन के विषय अनुरूप  संपूर्ण भारतवर्ष के पर्वतीय पर्यटक स्थलों पर विशाल वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि मिशन वर्ष 2014 से ही संयुक्त राष्ट्र के युनाईटेड नेशन एनवाईरनमेंट प्रोग्राम पर्यावरण कार्यक्रम की थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस आयोजित कर रहा है। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी निरंकारी मिशन द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष के 18 पर्वतीय एवं पर्यटक स्थलों, जिनमें मुख्यतः उत्तराखंड से मसूरी, ऋषिकेश, लैंसडाउन, नैनीताल, चकराता, भवाली, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, सिक्किम, कर्नाटक के पर्वतीय स्थल शामिल है।संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुरे भारतवर्ष के पर्वतीय पर्यटक स्थलों पर विशाल वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। 5 जून बुधवार को इसी क्रम में नैनीताल में भी एक विशाल स्वच्छता अभियान का आयोजन पुरे शहर भर में चलाया गया कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक सरिता आर्या एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अतुल भंडारी व नैनीताल जोन के जोनल इंचार्ज सेवानिवृत्त कर्नल जसबिंदर सिंह बरेली के जोनल इंचार्ज संजीव अग्रवाल व पीलीभीत के जोनल इंचार्ज प्रीतपाल सिंह ने सयुक्त रूप से किया। नैनीताल की विधायक सरिता आर्या मिशन कि भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मिशन मानव सेवा हेतु के लिए हमेशा अग्रसर रहा है और मैं ऐसे मिशन को अपना साधुवाद प्रकट करती हूं कि ऐसे मिशन मानव सेवा के लिए दिन रात एक करके मानव के कल्याण के प्रति अपनी सेवाओं को अंजाम देते है ऐसा मिशन बधाई का पात्र हो। वहीं इस कर्यक्रम में उपस्तिथित संत निरंकारी मिशन नैनीताल जोन के जोनल इंचार्ज सेवानिवृत्त कर्नल जसबिंदर सिंह जी बताया कि इस स्वछता अभियान के लिए मिशन द्वारा शहर के कुछ विशेष स्थान चयनित किये गए है जिसमे नैनीताल फ्लैट मैदान, तल्लीताल, मल्ली ताल, नैना मंदिर, स्नो व्यू पॉइंट, सूखाताल, राजभवन मार्ग आदि स्थानों कि मिशन के हजारों वालंटियर द्वारा सफाई कर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का सन्देश दिया गया कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी स्वयंसेवक ने सम्मिलित होकर सर्वप्रथम निरंकार प्रभु से प्रार्थना की। मिशन के युवा स्वयंसेवक बीट प्लास्टिक पोल्युशन की थीम पर नुक्कड़ नाटिकाओं की सुंदर प्रस्तुति करके लोगों को पर्यावरण संकट के प्रति जागरूक किया। सभी स्वयंसेवक तख्तियां एवं बैनर पर्यावरण संरक्षण के संदेशों का उपयोग करके मानव श्रृंखला बनाई गयी। कार्यक्रम के अंत में संत निरंकारी मिशन नैनीताल जोन के जोनल इंचार्ज सेवानिवृत्त कर्नल जसबिंदर सिंह कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए ने नगर पालिका के सारे अधिकारी, नगर पुलिस प्रशासन के सारे अधिकारी, डीएसए अधिकारी व डीएसए पार्किंग के अधिकारी व निरंकारी सेवा दल के वोलंटियर, नैनीताल, रामनगर, बाजपुर, काशीपुर, रुद्रपुर, बरेली, पीलीभीत, खटीमा, बहेड़ी, हल्द्वानी के साध संगतों के मेम्बरों का कर्यक्रम में पहुंचकर और शहर को सवच्छ करके कार्यक्रम को सफल बनाने का आभार प्रकट किया।

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING