Connect with us

पर्यावरण

दून में हरे पेड़ों को बचाने के लिए दिलाराम बाजार से सेंट्रियो मॉल तक पर्यावरण बचाओ पदयात्रा निकाली

सीएन, देहरादून। राजधानी देहरादून में कैंट रोड व खलंगा में हरे पेड़ काटे जाने को लेकर बीते कई दिनों से भारी आक्रोश लोगों में देखने को मिल रहा है। बेशक सीएम धामी ने पेड़ों के काटने पर रोक लगा दी हो लेकिन लोगों का गुस्सा अभी भी कम नहीं हुआ है। ना ही पर्यावरण प्रेमियों की चिंता कम हुई है। आज दून में हरे पेड़ों को काटने से बचाने के लिए दिलाराम बाजार से सेंट्रियो मॉल तक पर्यावरण बचाओ पदयात्रा निकाली गई। दून में भले ही सीएम के कैंट रोड व खलंगा में हरे पेड़ काटे जाने पर रोक लगा दी हो। लेकिन पर्यावरण प्रेमियों की चिंता अभी भी जरा सी भी कम नहीं हुई है। दून में पेड़ों को विकास की भेंट चढ़ने से कैसे रोका जाए इसी संकल्प के साथ रविवार सुबह सैंकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। दिलाराम बाजार से सेंट्रियो मॉल तक पर्यावरण बचाओ पदयात्रा निकाली गई। पर्यावरण बचाओ पदयात्रा में कई विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया। पर्यावरण प्रेमियों ने कहा कि लगातार पेड़ काटने से दून की हरियाली कम हो रही है। हरियाली कम होने के कारण यहां का तापमान तेजी से बड़ रहा है। इसके साथ ही दून के बाग-बगीचे खत्म हो गए हैं। पेड़ काटने के कारण यहां के जलस्रोत भी सूख गए हैं। पर्यावरण बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए पर्यावरण प्रेमियों ने कहा कि नदी-नालों पर अतिक्रमण हो गया है। सड़कों को चौड़ा करने के लिए हजारों पेड़ों को काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को पेड़ों को काटने से बचाना होगा। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि इसी तरह से अगल पेड़ों को काटा जाता रहा तो 2047 में विकसित भारत तो छोड़िए 2037 तक ही ये दून घाटी हरियाली विहीन हो जाएगी

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING