Connect with us

स्वास्थ्य

मुगलों वाला नुस्खा : मुगल सम्राट जवान रहने के लिए खाते थे खिचड़ी

मुगलों वाला नुस्खा : मुगल सम्राट जवान रहने के लिए खाते थे खिचड़ी
सीएन, नईदिल्ली।
मुगलों ने भारत पर कई साल तक राज किया। उनकी ताकत के सामने कई राजाओं ने घुटने टेक दिए। उन्हें भारतीयों की खिचड़ी इतनी पसंद आई कि उनकी रसोई का हिस्सा बन गई। खिचड़ी आपकी सेहत और शरीर को बेहतरीन फायदे देती है। खिचड़ी भारतीयों की डाइट में कई सौ साल से था। मगर मुगलों की पसंद ने उसे देश.दुनिया के कोने-कोने तक मशहूर कर दिया। यह डिश शरीर को ताकतवर व तगड़ा बनाती है। फिट रहने के लिए यह बेस्ट फूड है। खिचड़ी शरीर के लिए सबसे अच्छा संपूर्ण आहार मानी जाती है। यह फूड बुढ़ापे के लक्षणों को दूर करने में मदद करता है। इसके बारे में मुगल इतिहासकार अबुल फजल ने आइना ए अकबरी में भी जिक्र किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आइना ए अकबरी में खिचड़ी का विस्तार से जिक्र मिलता है। कहते हैं अकबर से लेकर औरंगजेब तक सभी बड़े मुगल बादशाहों को खिचड़ी खाना पसंद था। जहां जहांगीर को पिस्ता, किशमिश डालकर बनी मसालेदार खिचड़ी पसंद थी तो औरंगजेब को मछली और उबले अंडे डली खिचड़ी पसंद आती थी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पहला खिचड़ी का जिक्र कई हजार साल पहले मिलता है। इस शब्द को संस्कृत के खिच्चा शब्द से लिया गया है, जिसका मतलब दाल और चावल से बनी डिश से है। धीरे-धीरे दाल.चावल के अलावा बाजरा खिचड़ी और दूसरे रूप भी अपनाए गए। बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस के बीच यह फूड काफी पसंद किया जाता है। क्योंकि यह न्यूट्रिशन देने के साथ पेट के लिए अच्छा होता है। जिससे आपका फिगर और फिटनेस बढ़िया रहती है। सबसे ज्यादा मूंग दाल और चावल से बनी खिचड़ी खाई जाती है। इसमें लाल मिर्च, नमक, जीरा, हींग जैसे कुछ मसाले और देसी घी मिलाकर और न्यूट्रिशनल बनाया जाता है। यह एक संपूर्ण और संतुलित आहार है। शोध के मुताबिक इससे प्रोटीन और सारे अमिनो एसिड मिलते हैं। साथ ही कार्ब्स, फाइबर, विटामिन बी, पोटैशियम आदि सबकुछ मिलता है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि खिचड़ी शाकाहार भोजन की श्रेणी में आता है। इसे  घी, दूध, दही व हरी सब्जियों के साथ खाना उत्तम माना जाता है।  भोजन विशेषज्ञों के मुताबिक खिचड़ी पचाने में आसान होती है। यह दिल के लिए फायदेमंद मानी गई है। यह ग्लूटेन फ्री फूड की श्रेणी में आती है। खिचड़ी को मोटापा कम करने का मददगार माना जाता है। यह शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। इंसोम्निया, तनाव के मरीजों के लिए बेहतर भोजन है।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING