Connect with us

स्वास्थ्य

सांसद अजय भट्ट ने गेठिया स्थित 100 बेड के निर्माणाधीन मानसिक चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया

सीएन, नैनीताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज नैनीताल के गेठिया स्थित 100 बेड के निर्माणाधीन मानसिक चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्या सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। रविवार को भट्ट गेठिया पहुंचे जहां उन्होंने 100 बेड के मानसिक चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया इस दौरान कार्यदाई संस्था से निर्माण संबंधित जानकारी ली। भट्ट ने बताया कि 4456.92 लाख की लागत से इस चिकित्सालय का निर्माण होना है जिसमें शासन द्वारा 1492.97 लाख रुपए अवमुक्त किए गए हैं। भट्ट ने बताया कि अब तक राज्य के सेलाकुई में एकमात्र मानसिक चिकित्सालय है गेठिया में इस अस्पताल के बन जाने के बाद राज्य में दो मानसिक चिकित्सालय होंगे और कुमाऊं मंडल के लोगों के लिए यह अस्पताल किसी वरदान से कम नहीं होगा। श्री भट्ट ने अधिकारियों और कार्य संस्था से गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाने के निर्देश दिए। वर्तमान स्थिति तक अस्पताल का कार्य 20 प्रतिशत पूरा हो चुका है। भट्ट ने कहा कि 2026 तक यह अस्पताल बनकर तैयार होना है जिसमें 36 बेड महिला, 36 बेड पुरुष, 10 बेड बालक और 10 बेड बालिका के अलावा पांच बेड अतिरिक्त होंगे। भट्ट ने कहा कि कार्यवाही संस्था को कई समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान श्री भट्ट के साथ नैनीताल विधायक सरिता आर्या, वरिष्ठ नेता हरीश बिष्ट सहित कई पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों के प्रकोप पर सीडीओ ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING