Connect with us

स्वास्थ्य

अल्मोड़ा में विशेषज्ञ डॉक्टरों से लेकर मरीजों की सुविधाओं तक, उठी जनहित की आवाज

सीएन, अल्मोड़ा। आज अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता एवं आर.टी.आई. एक्टिविस्ट संजय पाण्डे ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के प्राचार्य प्रो. गोविंद सिंह तितियाल से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता आशीष जोशी भी उनके साथ मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान संजय पाण्डे ने मेडिकल कॉलेज एवं इससे संबद्ध चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे प्राचार्य के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हों और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अनावश्यक रूप से पहाड़ से बाहर न जाना पड़े, इसके लिए मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाना जरूरी है। मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि किसी मरीज को रेफर करने का निर्णय उचित चिकित्सकीय कारण और सक्षम वरिष्ठ अथवा संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह के आधार पर ही लिया जाना चाहिए। किसी कर्मचारी द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक की सलाह के बिना मरीज के परिजनों को मरीज को अन्यत्र ले जाने अथवा रेफर कराने की सलाह नहीं दी जानी चाहिए। दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए प्रत्येक ओ.पी.डी. एवं संबंधित विभाग में अधिकृत टेलीफोन नंबर उपलब्ध कराने का सुझाव भी दिया गया। उन्होंने कहा कि कई बार मरीज के परिजन हर समय अस्पताल में मौजूद नहीं रह पाते। ऐसे में निर्धारित समय पर फोन के माध्यम से मरीज की स्थिति, उपचार की प्रगति और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की सुविधा मिलनी चाहिए।मुलाकात के दौरान प्राचार्य प्रो. गोविंद सिंह तितियाल ने संजय पाण्डे द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिया। प्राचार्य ने कहा कि वे पहाड़वासियों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और इन समस्याओं का हर संभव निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “मेडिकल कॉलेज किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि अल्मोड़ा की पूरी जनता का है।” उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक स्तर पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता आशीष जोशी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज पहाड़ के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है। यहां की व्यवस्थाएं जितनी बेहतर होंगी, उतना ही लाभ अल्मोड़ा सहित आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की छोटी-छोटी समस्याओं का समय पर समाधान होना भी बहुत महत्वपूर्ण है और इसके लिए प्रशासन तथा समाज के लोगों को सकारात्मक सहयोग के साथ आगे आना चाहिए। संजय पाण्डे ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी जनहित में मेडिकल कॉलेज प्रशासन का सहयोग किया है और भविष्य में भी जब कभी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को उनकी आवश्यकता होगी, वे अपनी क्षमता एवं सामर्थ्य के अनुसार सहयोग और अपनी सेवाएं देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति अथवा संस्था पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि मरीजों, उनके परिजनों और आम जनता की समस्याओं को सामने रखकर उनका सकारात्मक समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज पहाड़ के लाखों लोगों की उम्मीद है और यहां उपलब्ध संसाधनों एवं चिकित्सा सुविधाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचना ही सबसे महत्वपूर्ण है।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING