Connect with us

स्वास्थ्य

आज 8 सितंबर को विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस : फिजियोथेरेपिस्टों को समर्पित दिन

आज 8 सितंबर को विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस : फिजियोथेरेपिस्टों को समर्पित दिन
सीएन, नैनीताल।
हर साल 8 सितंबर को विश्व भौतिक चिकित्सा पीटी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन फिजियोथेरेपिस्टों के समर्पण और उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली अमूल्य सेवाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। यह भौतिक चिकित्सकों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण में दिए जाने वाले महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक अवसर है। विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस की पृष्ठभूमि वर्ल्ड कॉन्फेडरेशन फॉर फिजिकल थेरेपी डबल्यूसीपीटी की स्थापना 8 सितंबर 1951 को लंदन यूनाइटेड किंगडम में हुई थी। बाद में वर्ल्ड कन्फेडरेशन फॉर फिजिकल थेरेपी का नाम बदलकर वर्ल्ड फिजियोथेरेपी कर दिया गया।
गठिया
गठिया का अर्थ है जोड़ों में सूजन है । गठिया में सूजन वाले जगह पर  दर्दए लालिमा और पर गर्मी का अनुभव होता है। हड्डी के जोड़ का सूजन ऑस्टियोआर्थराइटिस जिसमें जोड़ों में दर्द का कारण सूजन नहीं होता हैए के अलावा गठिया के कारण होने वाली अधिकांश बीमारियां स्वप्रतिरक्षा के कारण होती हैं। स्वप्रतिरक्षा एक अजेय रोग प्रक्रिया है जो हमारे सामान्य प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाओं और रसायनों के कारण होती है। हमारी  प्रतिरक्षा प्रणाली स्वयं हमारे जोड़ों पर हमला और नुकसान पहुंचाती रहती हैं।  गठिया के कारण होने वाले इन स्वप्रतिरक्षा क्षति को मोटे तौर पर रुमेटोलॉजिकल रोग कहा जाता है और इनकी पहचा रूमेटाइड गठिया है। रुमेटोलॉजी कल रोग 2 साल के उम्र  के बच्चे से लेकर 80 साल की उम्र तक के व्यक्ति को रोगी बना सकता है। एक्सेल स्पोंडीलों आर्थराइटिस एक प्रकार का गठिया है जो अक्षीय कंकाल ;छातीए रीढ़ और श्रोणिद्ध में जोड़ों को प्रभावित करता है। एक्सेल स्पोंडीलों आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों को अक्सर 45 वर्ष की आयु से पहले पीठ दर्द होता है और किशोरावस्था या युवा वयस्कों में भी कठोरता और दर्द हो सकता है।
गठिया का इलाज
उपचार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा शारीरिक थेरेपी और गतिशील व्यायाम है। जोड़ों के बीच रिक्त स्थानों में मौजूद द्रव या तरल पूरे दिन सामान्य रूप से परिचालित होता रहता है और रक्त के अल्ट्रा फिल्ट्रेशन से जोड़ों का ताजा द्रव बनता रहता है। एक व्यक्ति जितना अधिक सक्रिय होता है उतना  अधिक वहां संचलन होता है और जोड़ों से हानिकारक रसायन निकल जाते हैं। इससे जोड़ों का नुकसान कम होता है।
स्टेरॉयड का इस्तेमाल
सबसे प्रभावी दवा जो स्वप्रतिरक्षा से उत्पन्न सूजन के किसी भी रूप को दबाती है वह स्टेरॉयड है। स्टेरॉयड नुकसान की जगह पर तेजी से कार्य करता है और दर्द से बहुत जल्द राहत दे सकता है। हालांकि एस्टेरॉयड के लगातार उपयोग से मधुमेह ए पेट के अल्सर उच्च रक्तचाप, हड्डियों के ऑस्टियोपोरोसिस आदि के रूप में हो सकता है।
फिजिकल थेरेपी डे का महत्व
फिजिकल थेरेपी का महत्त्व दिनों.दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि भौतिक चिकित्सा का इस्तेमाल अब कई अलग.अलग चिकित्सा स्थितियों के इलाज के तौर पर किया जाता है। कई स्थितियां ऐसी हैं जिसमें फिजिकल थेरेपी का इस्तेमाल काफी बड़े पैमाने पर किया जाता है। पेशेंट के मूवमेंट को बढ़ावा देना, दर्द को कम करना, कृत्रिम अंगों के उपयोग के लिए समायोजित करनाए हृदय रोग, डायबिटीज आदि जैसी पुरानी बीमारियों का सामना करने के साथ चोट, स्ट्रोक, सर्जरी के बाद रिकवरी के लिए पेशेंट को तैयार करने के लिए इसका सहारा लिया जाता है।

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING