Connect with us

राष्ट्रीय

अभिनेता सलमान खान वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे

अभिनेता सलमान खान वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे
सीएन, मुंबई।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में आरोपित लारेंस बिश्नाई गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने के चलते महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाकर वाई प्लस श्रेणी की कर दी है। अभिनेता अनुपम खेर, उद्योगपति अजय पीरामल और आनंद पीरामल, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की सुरक्षा भी खतरे के मद्देनजर वाई प्लस श्रेणी की कर दी है। इसका मतलब है कि इनमें से प्रत्येक के साथ दो सशस्त्र सिपाही 24 घंटे तैनात रहेंगे। राज्य के खुफिया विभाग द्वारा प्रतिष्ठित व्यक्तियों के जीवन पर खतरों के आकलन के बाद तैयार रिपोर्ट के आधार पर ये वर्गीकरण किया गया है। इसके अलावा अभिनेता अक्षय कुमार को एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वे जब भी घर से बाहर जाएंगे, एक सशस्त्र कर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहेगा। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा कर्मियों का खर्च संबंधित शख्सियत द्वारा वहन किया जाता है। एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के सभी 41 विधायकों और 10 सांसदों को नई सरकार बनने के तीन महीने बाद भी वाई प्लस सुरक्षा जारी रखने का फैसला किया है। यह फैसला खुफिया विभाग से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया है। राज्य पुलिस ने पिछले सप्ताह एक समीक्षा बैठक की थी। महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के महा विकास अघाड़ी गठबंधन के 25 नेताओं का सुरक्षा कवर हटा दिया था। इसमें कई पूर्व कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा बरकरार रखी गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार और उनकी बेटी और बारामती लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले सहित उनके परिवार की सुरक्षा बरकरार रखी गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING