Connect with us

राष्ट्रीय

रोज तड़के 3 बजे देने लगता है बांग, सो नहीं पाता, केरल में मुर्गे के खिलाफ शिकायत

रोज तड़के 3 बजे देने लगता है बांग, सो नहीं पाता, केरल में मुर्गे के खिलाफ शिकायत
सीएन, पत्तनमतिट्ठा।
केरल के पत्तनमतिट्टा जिले में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां शांत से गांव पल्लीकल में इन दिनों एक मुर्गे की बांग परेशानी का सबब बनी हुई है। बुजुर्ग राधा कृष्ण कुरुप की रातों की नींद हराम हो गई थी और वह भी पड़ोसी के मुर्गे के कारण। मामला अधिकारियों तक जा पहुंचा। शिकायत के बाद अफसर भी मौके पर पहुंचे। आरोपों की जांच की और फिर दोनों पक्षों के बीच मुर्गे का ठिकाना बदलकर विवाद सुलझाया। कुरुप ने आरोप लगाया कि काफी समय से हर रोज सुबह तीन बजे उनके पड़ोसी का मुर्गा बांग देनी शुरू करता और लगातार बांग दिए ही जाता था। इस कारण उन्हें सोने में बड़ी कठिनाई होती थी। जब रात की नींद हराम हुई तो दिन का चैन भी हराम होना ही था। कुरुप की तबीयत खराब थी और वह इस समस्या से काफी परेशान थे। उन्होंने अपने पड़ोसी अनिल कुमार के मुर्गे के खिलाफ अदूर के राजस्व संभागीय कार्यालय में शिकायत दर्ज करा,ए जिसमें उन्होंने दावा किया कि मुर्गे की वजह से उनकी नींद में खलल पड़ रहा है। अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लिया। आरडीओ ने जांच करने के बाद इस बात को माना कि मुर्गा समस्या की जड़ है। कुरुप और कुमार दोनों को इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया और बाद में अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पता चला कि पड़ोसी ने अपने मुर्गे को घर की ऊपरी मंजिल पर रखा हुआ था। और जांच में पुष्टि हो गई कि मुर्गे की वजह से कुरुप परेशान थे। मामले को सुलझाने के लिए आरडीओ ने पड़ोसी के मुर्गे के बाड़े को ऊपरी मंजिल से हटाकर घर के दक्षिणी हिस्से में ले जाने का आदेश दिया। अधिकारियों ने मुर्गे का बाड़ा घर के दूसरे हिस्से में ले जाने के लिए 14 दिन का समय दिया है।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING