Connect with us

राष्ट्रीय

नैनीताल निवासी मंजू रौतेला एवं दीवान रौतेला ने दिल्ल गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग किया

सीएन, नैनीताल l बीते 26 जनवरी को रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मिले विशेष निमंत्रण के उपरांत नैनीताल निवासी मंजू रौतेला एवं दीवान सिंह रौतेला ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। उत्तराखंड से प्रतिनिधि के रूप में दिल्ली पहुंची हस्तशिल्पी मंजू रौतेला ने बताया कि वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत हस्तशिल्प के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके कलाकारों को इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हस्तशिल्प को संरक्षित करने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सभी हस्तशिल्पियों के 24 जनवरी से 27 जनवरी तक रुकने, भोजन एवं यातायात की अच्छी व्यवस्था की गई थी। 25 जनवरी को वस्त्र मंत्रालय द्वारा देश भर से पहुंचे प्रमुख हस्तशिल्पियों के स्वागत में सामूहिक भोज आयोजित किया जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा द्वारा सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम के बाद सभी हस्तशिल्पियों ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भी प्रतिभाग किया। पहली बार हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित सफल कार्यक्रम हेतु मंजू रौतेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सचिव कपड़ा मंत्रालय नीलम सामी राव, विकास आयुक्त हस्तशिल्प अमृत राज, नोडल अधिकारी हस्तशिल्प लखनऊ क्षेत्र अंकज कुमार एवं सहायक निदेशक हस्तशिल्प अल्मोड़ा नंदी बिष्ट का धन्यवाद ज्ञापित किया।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING