Connect with us

राजनीति

आखिर मोदी मैजिक से भाजपा के अजय भट्ट ने तोड़ दिया रिकार्ड

प्रकाश व अजय के बीच सीधी टक्कर में भाजपा की कारगर रणनीति सफल
.कमजोर संगठन व एकजुटता नही होने से कांग्रेस को करना पड़ा हार का सामना
चन्द्रेक बिष्ट, नैनीताल।  
राज्य की प्रतिष्ठित नैनीताल सीट से भाजपा के अजय भट्ट ने कांग्रेस के प्रकाश जोशी को पराजित कर दिया है। जैसा की पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था कि नैनीताल सीट पर मोदी लहर के चलते भाजपा का उम्मीदवार जीत रहा है। आखिर मोदी मैजिक से भाजपा के अजय भट्ट ने चुनाव की वैतरणी पार कर ली। उन्होंने 772671 मत पाकर प्रकाश जोशी को पराजित कर दिया। बीते 2019 के चुनावों में अजय भट्ट ने 3,39096 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। जबकि इस बार अजय भट्ट 3,34,548 मतों के अंतर से चुनाव जीत गये।  कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 4,38,123 मत मिले। लोकसभा चुनावों में भाजपा की यह सबसे अधिक मतों की जीत है। इस सीट पर हरीश रावत व अजय भट्ट के बीच सीधी टक्कर थी। लिहाजा भाजपा ने कारगर रणनीति के तहत अपना चुनाव प्रचार किया। इसमें वह सफल भी रही। माना जा रहा है कि भाजपा की सांगठनिक सक्रीयता व मोदी मैजिक ने अपना काम कर दिया। वहीं कमजोर संगठन व एकजुटता नही होने से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। 2019 में मोदी लहर के चलते इस सीट पर रिकार्ड मतदान हुआ। उधर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से भाजपा के अजय टम्टा तीसरी बार चुनाव जीत गये। उन्हें 4,29167 मत व कांग्रेस के प्रदीप टम्टा महज 1,95070 मत पाकर चुनाव हार गये। कुमाऊं की इन दोनों सीटो पर मोदी मैजिक का पूरा असर देखने को मिला। भाजपा ने इस बार देश की प्रगति को प्रमुख मुद्दा बनाया था। जिस पर वह पूरी तरह सफल भी रही। भाजपा ने पूरे राष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह मोदी के आवरण को पकड़ लिया था। मतदाता ने भाजपा के हक में फैसला किया। यहां बता दें कि राज्य बनने से पूर्व नैनीताल सीट पर कांग्रेस दस बार व भाजपा दो बार चुनाव जीती है। राज्य बनने के बाद बीते तीन चुनावों में इस सीट पर दो बार कांग्रेस के केसी सिंह बाबा व एक बार भाजपा के भगत सिंह कोश्यारी मतों के हिसाब से बड़ी जीत के गवाह बने है। 2004 में कांग्रेस के केसी सिंह बाबा ने भाजपा को हरा कर यह सीट जीती थी। तब बाबा 49,184 मतों के अंतर से जीते थे। 2009 में बाबा ने भाजपा के बची सिंह रावत को 88,412 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। 2014 में मोदी लहर के चलते इस सीट पर रिकॉर्ड मतदान हुआ। तब भाजपा के भगत सिंह कोश्यारी ने कांग्रेस के केसी सिंह बाबा को 2,84717 मतों से पराजित कर दिया। 2019 में भाजपा के अजय भट्ट हरीश रावत को हराकर चुनाव जीता। इस बार भाजपा के अजय भट्ट ने रिकार्ड मतों से चुनाव जीत लिया। हरीश रावत जैसे खांटी नेता को चुनाव में पराजित कर उन्होंने एक उपलब्धि और प्राप्त कर ली।
कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की आम चुनावों में पांचवी बढ़ी फतह
नैनीताल
। इस बार भाजपा ने नैनीताल सीट पर दूसरी बार चुनाव जीता है। इस तरह 12 बार इस सीट पर काबिज रहने वाली कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने पांचवी बार चुनाव जीता है। वर्ष 2014 में भाजपा के भगत सिंह कोश्यारी, 2009 में कांग्रेस के केसी सिंह बाबा, 2004 में कांग्रेस के केसी सिंह बाबा, 2002 में कांग्रेस के डा. महेन्द्र सिंह पाल, 1999 में कांग्रेस में नारायण दत्त तिवारी, 1998 में भाजपा की श्रीमती ईला पंत, 1996 में तिवारी कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी, 1991 में भाजपा के बलराज पासी, 1989 में जनता दल के डा. महेन्द्र सिंह पाल, 1984 में कांग्रेस के सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया, 1980 में कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी, 1977 में बीएलडी के भारत भूषण, 1971 में कांग्रेस के कृष्ण चन्द्र पंत, 1967 में कांग्रेस के कृष्ण चन्द्र पंत, 1962 में कांग्रेस के कृष्ण चन्द्र पंत, 1957 में कांग्रेस के सीडी पांडे, 1952 में कांग्रेस के सीडी पांडे चुनाव जीते थे। इस सीट पर अब तक विजेता सांसद सीडी पांडे, केसी पंत, नारायण दत्त तिवारी, बलराज पासी, केसी सिंह बाबा व अजय भट्ट सबसे बड़ी जीत के गवाह बने हैं। इस बार भाजपा ने पांचवी बार इस सीट पर कब्जा कर लिया। इस सीट पर चुनाव जीते अजय भट्ट से लोगों की उम्मीदें भी बढ़ चुकी है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING