Connect with us

चम्पावत

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे बोहरा का हुआ जोरदार स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे बोहरा का हुआ जोरदार स्वागत
सीएन, चम्पावत/लोहाघाट।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे गोविंद बोहरा का विभिन्न शिक्षक कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। गोविंद बोहरा के स्वागत में कर्मचारियों और शिक्षकों ने लोहाघाट स्टेशन एवं मीना बाजार चौराहे पर जोरदार आतिशबाजी एवं नारेबाजी की। सभी कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह पूरे चम्पावत जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि उनके जिले का एक सदस्य प्रदेश के सबसे बड़े संगठन राजकीय शिक्षक संगठन का अध्यक्ष निर्वाचित हुआ है। गोविंद बोहरा विगत कई वर्षों से राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद चम्पावत के जिला अध्यक्ष थे। स्वागत करने वालों में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, राजकीय शिक्षक संघ के जिला महामंत्री जगदीश सिंह अधिकारी, लोहाघाट के अध्यक्ष दीपक सिंह अधिकारी, मंत्री गोविंद मेहता, सुनील कुमार पांडे, कुंवर प्रथोली, जीवन सिंह मेहता, श्रीनिवास ओली, करन टोलिया, उत्तम सिंह फर्त्याल, पूर्व ब्लाक प्रमुख लोहाघाट योगेश मेहता, नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सुशीला बोहरा के साथ साथ दर्जनों शिक्षक कर्मचारियों उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING