Connect with us

राजनीति

सीएम धामी का 03 वर्ष के कार्यकाल अब तक का कार्यकाल बेमिसाल : डा. अनिल डब्बू

सीएम धामी का 03 वर्ष के कार्यकाल अब तक का सर्वश्रेष्ठ कार्यकाल बेमिसाल : डा. अनिल डब्बू
सीएन, हल्द्।
उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा. अनिल डब्बू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 03 वर्ष के कार्यकाल को अब तक का सर्वश्रेष्ठ कार्यकाल बताते हुए बेमिसाल बताया । उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्य व योजनाओं के कारण आज उत्तराखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड में युवा एवं उर्जावान मुख्यमंत्री ने रात दिन प्रयास कर उत्तराखंड में नई योजनाएं संचालित की है। आज समान नागरिक संहिता के कारण प्रत्येक व्यक्ति एक समान कानून के तहत जीवन जी रहा है, नकल विरोधी कानून के कारण आज विद्यार्थी 4-4 प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कर रहे हैं। आज शीतकालीन यात्रा के कारण प्रदेश में पर्यटन दोगुना हो गया है, भू-कानून से आज प्रदेश में स्थानीय जनता के अधिकार सुरक्षित हो गये है। बच्चो की संपत्ति में माता-पिता का अधिकार सुनिश्चित होने से आज बुजुर्ग भी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होने कहा 20 हजार से ज्यादा सरकारी पदों में नौकरियां देकर धामी सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया है। 40 साल पुरानी जमरानी परियोजना पर कार्य प्रारम्भ होने से तराई-भावर की पानी की समस्या को दूर करने का ऐतिहासिक कार्य भी धामी सरकार द्वारा किया गया है। डा. डब्बू ने कहा कि चाहे 11.50 लाख परिवारों को बिजली बिल में 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का कार्य हो अथवा स्टार्टअप के माध्यम से नये उद्योगों को बढावा देने का कार्य हो सभी कार्यों को मुख्यमंत्री धामी  कड़ी मेहनत से आगे बढ़ा रहे हैं। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के हर सपने साकार करने की ओर कार्य कर रहे हैं। उन्होने कहा कि पूरे देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में पुष्कर सिंह धामी सरकार की चर्चा हो रही है, उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश धामी सरकार के 3 साल बेमिसाल के नारे के साथ सरकार का मनोबल बढ़ाने के लिए जगह-जगह कार्यक्रमों के माध्यम से भागीदारी कर रहा है उन्होंने कहा कि निगमों के चुनाव में इस बार साबित कर दिया है कि जनता पुष्कर सिंह धामी के हर कदम में साथ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले 02 साल में उत्तराखंड की जनता का भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का सपना एक विकासोन्मुख उत्तराखंड की दिशा में मुख्यमंत्री पूरी तरह सफल होंगे। उनके सपनों को पूरा करने में प्रधानमंत्री मोदी का आर्शीवाद एवं बाबा केदार की कृपा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आज होगी भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING