Connect with us

राजनीति

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला  

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला  
सीएन, देहरादून।
लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद नेताओं ने सेफ सियासी घरौंदे तलाशना शुरू कर दिए हैं। चुनाव से पहले कई कांग्रेस नेता पाला बदल बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। वहीं अब कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को सुस्त और आलसी बताया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा जो सत्यता है उसको हमें स्वीकार करना पड़ेगा। भाजपा सत्ता पर काबिज होने के बाद भी सक्रिय है। लेकिन कांग्रेस उस अपेक्षा में सक्रिय नहीं हो पा रही है। हमें उनसे ज्यादा सक्रिय होने के जरूरत है क्योंकि हमें उनको सत्ता से हटाना है। कांग्रेस को सक्रिय होने के लिए हर किसी को सोचना होगा। इसकी कोई बूटी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ये भूख दिखाई दे रही है कि हम सत्ता में आएं। कांग्रेस 2009 का प्रदर्शन दोहराते हुए प्रदेश की पांचों सीटों पर चुनाव जीतेगी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा हर स्तर पर हमारा स्थान भाजपा ने ले लिया है। यह राष्ट्रीय स्तर या प्रांतीय स्तर की बात नहीं है, यहां तक कि गांव स्तर पर, स्थानीय स्तर पर भी उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमारी जगह ले ली है, जब तक हम उन्हें वहां से नहीं हटाएंगे, तब तक हम कैसे अपने इलाके के नेता बन पाएंगे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING