Connect with us

राजनीति

भीमताल विधानसभा के नौकुचियाताल में महिला कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान किया शुरू

सीएन, नैनीताल। आज वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस नैनीताल खष्टी बिष्ट की अध्यक्षता में नौकुचियाताल सभागार में महिला नगर अध्यक्ष भीमताल हेमा दुमका के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने वोट चोरी को रोकने के अभियान को हस्ताक्षर कर शुरु‌ किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस नैनीताल खष्टी बिष्ट स्वागत अभिनंदन किया। बिष्ट ने सभी महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमारे नेता प्रतिपक्ष सम्मानित राहुल गांधी एवं अल्का लांबा व प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आदेशानुसार, वोट‌ चोर गद्दी छोड़ अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज सभी महिलाओं ने एक स्वर में नारे लगाते हुए इस अभियान को शुरू किया जिसमें नगर अध्यक्ष हेमा दुमका ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया और महिलाओं को जागरुक करते हुए अपने अधिकारों के आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान धनी दुमका, कमलेश, गंगा दुमका, तारा पलाडिया, तनुजा पलाडिया, सरिता देवी, भुवन चंद्र, उमेश, विजय पांडे, पूनम जोशी, विशाखा आर्य, कविता पालनी, गंगा गोस्वामी, नंदी दुमका, शांति तिवारी, जया कपिल, विमल गोस्वामी, विनीता दुमका, पार्वती देवी, मुन्नी दुमका, प्रेमा देवी, गंगा तिवारी, प्रमोद, प्रीती जोशी, रुचि दुमका, सोनू, मोहित जोशी, भारती दिया, जानकी, ज्योति पांडे, नदी पांडे, आयुष, हर्षित, भगवती दुमका, गंगा जोशी, पीतांबर, निशा दुमका, हिमांशु सहित कई लोग उपस्थित थे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING